Samastipur

समस्तीपुर DM ने गंगा नदी पर प्रस्तावित ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल व पहुंच पथ निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने शनिवार को NH-31में बख्तियारपुर को NH 28 में ताजपुर से जोड़ने वाली गंगा नदी पर प्रस्तावित फोरलेन पुल व पहुंच पथ के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस परियोजना का निर्माण कार्य 22 जनवरी से प्रारंभ किया गया है। निरीक्षण के दौरान मौजा मालपुर में सेकंड लेयर सीएनजी कंपेक्सन का कार्य चालू स्थिति में पाया गया। कार्यस्थल पर 14 की संख्या में हाईवा के अलावा जेसीबी रोलर, ग्रेडर, वाटर टैंकर की सहायता से कार्य किया जा रहा था।

कार्य प्रारंभ देखकर डीएम के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं निदेशित किया गया कि इसी प्रकार निर्बाध तरीके से कार्य जारी रखा जाए। परियोजना के संवेदक नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के डीजीएम को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण, प्रमंडल दलसिंहसराय से संपर्क स्थापित कर परियोजना के मार्ग में आ रहे अवरोधक विद्युत पोल को हटाने का कार्य पूर्ण किया जाय।

साथ ही प्रबंधक (तकनीकी) बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को निर्देशित किया गया कि दोनों के बीच संपर्क स्थापित करा कर पोल को हटाने का कार्य सुनिश्चित कराएं। वहीं डीएम के द्वारा पूरे एलाइनमेंट में हो रही कठिनाइयों का एजेंडा तैयार कर खेसरा वार रंगीन मानचित्र समर्पित करने का निदेश नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के डीजीएम को दिया गया। ताकि इसका ससमय निराकरण किया जा सके एवं कार्य निर्वाध गति से चलता रहे।

बताते चलें कि पूर्व में डीएम के द्वारा 5 जनवरी को इसका निरीक्षण किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के द्वारा विशेष रूचि लेकर अल्पावधि में निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया गया था।

निरीक्षण के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रबंधक (तकनीकी) बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, जोसेफ, डीजीएम, नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, कंपनी के सर्वेयर रतन पांडेय तथा एचआर प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

1 घंटा ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

24 घंटे ago