Samastipur

चाेरी हुई बाइक की चाभी SP ने सौंपी तो खिल उठे चेहरे, लोगों ने कहा- समस्तीपुर पुलिस की बदल रही है छवि 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट का कैंपस। दिन- गुरूवार। अपराह्न के करीब सवा चार बजे। बैठने के लिए टेंट से लेकर कुर्सी तक का इंतजाम। दरअसल यहां कोई उत्‍सव तो नहीं था लेकिन कुछ लोगों के लिए उत्‍सव जैसा ही था। दरअसल समस्तीपुर जिले में अलग-अलग जगहों से चोरी गई बाइक मिलने की बात सुनकर बाइक स्‍वामी यहां पहुंचेे थे। एसपी विनय तिवारी ने बरामदगी के बाद कोर्ट से मुक्त करीब 13 बाइक की चाबी उनके स्वामियों को सौंपी तो उनके चेहरे खिल उठे। यह नजारा काफी देखने लायक था। इनमें बहुत ऐसे लोग थे, जो बाइक मिलने की आस छोड़ चुके थे।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पहले फेज में चोरी गई 20 बाइक मिली है जिनमें से 13 बाइक अभी बाइक के स्वामी को सौंपी जा रही है। बता दें कि एसपी ने चोरी व खोए मोबाइल को लेकर भी अभियान चलाया है। चोरी गई बाइक मिलते ही लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं था। वे एसपी विनय तिवारी के इस मुहिम की सराहना कर रहे थे। एसपी ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। रोकथाम के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। मोबाइल की तर्ज पर ही अभियान चलाया जा रहा है। अब दूसरा फेज शुरू होगा।

उन्होंने पब्लिक से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने समस्तीपुर पुलिस द्वारा जारी किए नंबरों पर चोरी की बाइक के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने बताया की हाल के कुछ वर्षों में चोरी व लूट की बाइक का उपयोग शराब के कारोबार में किया जाता था। इसको लेकर इसपर नकल कसने के लिए समस्तीपुर पुलिस द्वारा 5 टीम का गठन किया गया और टीम के प्रयास से बाइक उनके मालिकों को सुपुर्द किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह के अभियान से ना सिर्फ चोरी और लूट में शामिल अपराधियों पर, बल्कि शराब कारोबार से जुड़े कारोबारियों पर भी लगाम लग सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 474 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…

6 घंटे ago

छठ से पहले समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे सदर SDO, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…

7 घंटे ago

अपहृत युवक के ह’*त्या मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा, बगीचा में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था कंकाल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी…

7 घंटे ago

मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में हादसा, कलाकार के मुंह से निकले ज्वलनशील तरल से युवक झुलसा, Live Video आया सामनें…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली…

8 घंटे ago