Bihar

बिहार: आज परीक्षा देने नहीं पहुंचा मनीष शंकर, कल लड़कियों को देखकर हुआ था बेहोश

1 फरवरी से बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो चुकी है. राज्यभर से परीक्षा को लेकर कई खबरें सामने आई. वहीं, नालंदा से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गए. दरअसल, नालंदा में एग्जाम के दौरान परीक्षा हॉल में ही एक छात्र नर्वस होकर बेहोश हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं अब खबर आ रही है कि नर्वस छात्र दूसरे दिन एग्जाम देने के लिए ही परीक्षा सेंटर पर नहीं पहुंचा. दरअसल, परीक्षार्थी मनीष शंकर अल्लामा इकबाल कॉलेज में पढ़ता है. वहीं से उसने एग्जाम के लिए फॉर्म भरा था. जिसका सेंटर बिहारशरीफ के ब्रिलिएंट कान्वेंट स्कूल में पड़ा लेकिन जब छात्र परीक्षा देने के लिए केंद्र के अंदर पहुंचा तो वहां सिर्फ लड़की परीक्षार्थी ही मौजूद थी.

500 लड़कियों में एकमात्र छात्र

परीक्षा केंद्र पर करीब 500 लड़कियां थी और उन सब के बीच मनीष एकमात्र लड़का छात्र था. पहले तो वह नर्वस हो गया लेकिन थोड़ी देर बार एग्जाम हॉल में ही बेहोश हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मनीष शंकर के परिजनों का आरोप है कि ऐसे में परीक्षार्थी का नर्वस होना स्वाभाविक है कि सैकड़ों की संख्या में लड़कियां उसके बीच में सिर्फ एक लड़का आखिर कैसे सेंटर में दिया गया.

एडमिट कार्ड में हुई गलती

वहीं एग्जाम के दूसरे दिन मनीष परीक्षा देने के लिए सेंटर पर नहीं पहुंचा. वहीं इस लड़के के साथ गलती यह हुई कि इसके एडमिट कार्ड पर मेल की जगह फीमेल हो गया. जिसकी वजह से इसे लड़कियों का सेंटर में भेजा गया. मनीष शंकर ने भी समय रहते इस गलती पर ध्यान नहीं दिया कि आखिर उसके एडमिट कार्ड में मेल की जगह पर फीमेल कैसे हो गया. आज यही कारण है कि इस छात्र को छात्राओं के बीच परीक्षा देने के लिए विवश होना पड़ा और नर्वस होने से हालत बिगड़ी. जिसकी वजह से बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में उसका इलाज कल चला और बाद में उनके परिजनों के द्वारा उसे निजी क्लीनिक में इलाज करवाने के लिए ले जाया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago