Samastipur

कैटरिंग इंचार्ज की ह’त्या मामले में दिल्ली पुलिस ने समस्तीपुर से 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 12 में के जापानी पार्क में शादी समारोह के दौरान खाना खाने के लिए खाली प्लेट देने से इन्कार करने पर डीजे का काम करने वाले युवकों ने कैटरिंग इंचार्ज संदीप ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आज रविवार को समस्तीपुर जिले के मोरवा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन कुमार एवं अंशुल वर्मा के रूप में की गयी है। स्थानीय पुलिस इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान संदीप कैटरिंग का काम संभाल रहा था। इस दौरान डीजे का काम करने वाले युवकों का खाली प्लेट मांगने को लेकर संदीप से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान चार आरोपितों ने संदीप की प्लास्टिक की क्रेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार संदीप सांवरिया टेंट हाउस में कैटरिंग इंचार्ज का काम करता था। बुधवार रात करीब 12.45 बजे डीजे बजा रहे कुछ युवक स्टाल पर खाना-खाने के लिए खाली प्लेट लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उस वक्त शादी समारोह में शामिल मेहमान खाना खा रहे थे। इसी दौरान विवाद होने पर संदीप की बुरी तरीके से पिटाई की गई। जिसके बाद संदीप के साथी उसे अंबेडकर अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को बिहार के समस्तीपुर जिले के मोरवा से हिरासत में लिया है। बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर जिले में अपने रिस्तेदार के घर आ गए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

9 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago