Samastipur

जीविका के सौजन्य से समस्तीपुर सदर अस्पताल में ‘हेल्थ हेल्प डेस्क’ की स्थापना, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवारों के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार के बारे में संपूर्ण जानकारी देने के लिए जीविका के सौजन्य से अस्पताल परिसर में हेल्थ हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने हेल्थ हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में हेल्थ हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य जीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में ससमय आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। ताकि उपचार के लिए उन्हें अन्य जहां पर भटकना नहीं पड़े। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

आपको बता दे कि प्रथम पाली सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से रात के 10:00 बजे तक कार्य करेगी। इस कार्य के लिए मुख्य रूप से दो दीदियों का चयन किया गया है और 3 दिनों को रिजर्व में रखा गया है। ताकि आवश्यकता अनुसार उनसे कार्य लिया जा सके।

अस्पताल प्रशासन के साथ बेहतर संबंध बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित जानकारी के लिए दीदी का प्रशिक्षण एम्स पटना में कराया गया है। हेल्प हेल्प डेस्क के शुभारंभ के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के अलावा डॉक्टर गिरीश कुमार नागमणि राज, मेराज खान, रश्मि रानी, खुशबू कुमारी समीर विभिन्न और कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

15 घंटे ago