Politics

उपेंद्र कुशवाहा ने दिये RCP के साथ जाने के संकेत, बोले- नीतीश कुमार ने कहा था कि मेरे बाद पार्टी संभालना है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपने बाद जदयू की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही थी, तभी वो अपनी पार्टी का जदयू में विलय को राजी हुए थे. दो साल पहले नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई बातचीत को सार्वजनिक करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चला रहा था. मुझे नीतीश कुमार ने बुलाया और बंद कमरे में बात की. नीतीश कुमार ने मुझसे कहा था कि आप साथ आइये, मेरे बाद आपको ही पार्टी संभालना है, दूसरा कोई नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने इस खुलासे के साथ एक संकेत भी दिया है. आनेवाले दिनों में जदयू से इस्तीफा देनेवाले आरसीपी सिंह के साथ उनका सियासी गठजोड़ हो सकता है.

मेरे खिलाफ रची गयी साजिश 

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू में मेरी पार्टी का विलय होते ही मेरे खिलाफ साजिश रची गयी. एमएलसी रामेश्वर महतो के बयान का जिक्र करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जदयू के अंदर मेरे खिलाफ बैठकें होती रहीं. बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, एक मंत्री और एक सांसद शामिल होते रहे, लेकिन ये सब मोहरे थे.

मुख्यमंत्री के करीबियों ने ही मेरे खिलाफ बैठकें करवायी थीं. कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों से नीतीश घिरे हुए हैं, वह जानते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा पर डायरेक्ट हमला कर के हम जीत नहीं पायेंगे. इसलिए दूसरे लोगों को आगे लाया गया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुझे दुख इस बात है कि नीतीश कुमार बेबस हो गये हैं, वे वही कर रहे हैं जो उनके साथ रहने वाले कह रहे हैं. नीतीश कुमार अपनी मर्जी से कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं.

आरसीपी सिंह से मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं 

उपेंद्र कुशवाहा ने आज इस बात के भी संकेत दिये कि उनका गठबंधन जदयू से इस्तीफा दे चुके आरसीपी सिंह के साथ हो सकता है. कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिंह को जानबूझ कर शिकार बनाया गया. आरसीपी सिंह के खिलाफ उन्हीं लोगों ने प्लानिंग की थी, जिन्होंने बाद में मेरे खिलाफ साजिश रची.

आरसीपी सिंह से गठबंधन करने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने जवाब दिया कि आरसीपी सिंह से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. कुछ दिनों के लिए मतभेद हुए थे, लेकिन हम अब समझ पा रहे हैं कि आरसीपी सिंह के खिलाफ साजिश रची गयी थी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बड़े मकसद के लिए कभी कभी छोटी-छोटी बातों को भूलना पड़ता है. चूंकि मेरा लक्ष्य बड़ा है इसलिए छोटी बातों को भूलेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

2 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

6 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

10 घंटे ago