Samastipur

रेलइंजन स्क्रैप घोटाला मामले में इंस्पेक्टर सेवा मुक्त; एक दारोगा को पहले किया जा चुका है बर्खास्त, वहीं इंजीनियर सहित कई जा चुके हैं जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के पूर्णिया कोर्ट से छह स्टीम इंजन के स्क्रैप गबन के मामले में आरपीएफ के इंस्पेक्टर बीपी मंडल को सेवामुक्त कर दिया गया है। इसके पहले उन्हें निलंबित कर किया गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर के सेवामुक्त होने की सूचना मिलते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मियों पर मामले में कारवाई की तलवार लटक रही है।

आरपीएफ कमांडेंट एसजेए जानी ने बताया कि पूर्णिया स्क्रैप गबन की जांच में लापरवाही बरतने के मामले में बीपी मंडल को सेवामुक्त किया गया है। मामले में जांच अभी जारी है। इससे पूर्व इस मामले में समस्तीपुर डीजल शेड में कार्यरत आरपीएफ के दारोगा सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र द्विवेदी को बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले के मुख्य आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरआर झा के अलावा एएमई केके शंकर, हेल्पर के अलावा स्क्रैप व्यवसायी सहित कई लोग जेल जा चुके हैं। मामले में उपयोग किए जाने वाले ट्रक, हाइड्रा, पिकअप आदि जब्त किए दए, लेकिन गायब स्क्रैप को ढूंढ़ने में आरपीएफ नाकाम रही है।

कई महीने पूर्व किया गया था निलंबित :

बनमनखी आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर बीपी मंडल को जांच में लापरवाही व कई अन्य आरोप में कई महीने पूर्व ही निलंबित किया गया था। इसके बाद उनका मुख्यालय समस्तीपुर कर दिया गया। कुछ दिनों के लिए निलंबन मुक्त किया गया और उनकी ड्यूटी रक्सौल में लगा दी गयी लेकिन बाद में आईजी के आदेश पर फिर से निलंबित कर दिया गया।

14 दिसंबर को की गई स्क्रैप कटिंग :

जानकारी के अनुसार पूर्णिया कोर्ट परिसर में छह स्टीम इंजन का स्क्रैप पड़ा था। 14 दिसंबर 2021 को एसएसई आरआर झा ने अन्य लोगों के साथ स्क्रैप कटिंग करायी। फिर फर्जी मेमो दिखाकर स्क्रैप को ट्रक पर लेकर समस्तीपुर के लिए भेजा गया। लेकिन स्क्रैप लोड ट्रक व पिकअप वैन समस्तीपुर डीजल शेड नहीं पहुंचे। 17 दिसंबर तक ट्रक समस्तीपुर नहीं पहुंचा।

आरोप है कि आरपीएफ की मिलीभगत से सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इसकी गलत इंट्री डीजल शेड की पंजी में कर दी। ऑन ड्यूटी महिला कांस्टेबल को किसी ट्रक व स्क्रैप के नहीं पहुंचने व गलत इंट्री होने की जानकारी मिली। इसके बाद डीजल शेड में कोई ट्रक व पिकअप नहीं मिला तो महिला कांस्टेबल ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद महकमा में हड़कंप मच गया।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

3 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

4 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

4 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

7 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

7 घंटे ago