National

शादी के मंडप में रसगुल्लों के लिए संग्राम, बारात में दुल्हन के मौसा के साथ हो गया बड़ा कांड, जानिए.. पूरा मामला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है, जहां शादी के मंडप में रसगुल्लों के लिए ऐसा संग्राम हुआ कि दुल्हन के मौसा की जान चली गई। रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक रणबीर सिंह अपने साढू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बीकापुर आए हुए थे। तय समय पर बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई थी। जयमाला के बाद बाराती दावत उड़ा रहे थे और घर के आंगन में शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जा रहे थे। रसगुल्ला चुराकर ले जा रहे दोनों युवकों को जब रणबीर सिंह ने रोका तो वे भड़क उठे और कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोग दुल्हन के मौसा रणबीर सिंह को तबतक पिटते रहे जबतक की उनकी जान नहीं चली गई। बीच बचाव करने पहुंचे रणबीर सिंह के साले को भी दोनों युवकों ने पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम में बदल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना के बाद किसी तरह से शादी को संपन्न कराने के बाद लड़की को उसके ससुराल विदा कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

19 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

20 घंटे ago