समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर में एक पिता की हैवानियत देखने को मिली जहां पैसा चुराने के आरोप में पिता ने अपनी 6 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहशी पिता दरिंदगी की सारी हदें पार कर बेटी का कान उखाड़ लिया। इतना ही नही उसे लोहे के सिक्कड़ में टांगकर बेरहमी से पिटाई कर उसके पैर भी तोड़ दिया।
मामला पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव का है। हालांकि दरिंदगी की सारी हदें पार करने के बाद जब उसका गुस्सा शांत हुआ तब खुद ही जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। जख्मी बच्ची की पहचान मंटुन राय की छह वर्षीय बच्ची शिवानी कुमारी के रूप में हुई।
इस मामले पर जख्मी बच्ची के पिता मंटू राय का बताना है कि वह ठेला चलता है। दिन भर मजदूरी कर जब घर वापस लौटता तब बच्ची घर पर नहीं होती थी। बार-बार मना करने के बाबजूद रात को सोने के लिए दूसरी जगह चली जाती थी। इतना ही नहीं वह घर से रुपया चुरा कर बिस्किट खरीद लेती थी। इसी गुस्से में आकर उसने उसकी पिटाई कर दी।
वहीं जख्मी बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सक का बताना है कि बच्ची की हालत काफी चिंताजनक है। उसकी बुरी तरह पिटाई की गई है। शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट और फैक्चर है। उसे बेहतर इलाज की जरूरत है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…