समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में दोहरे हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गर्माहट लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव विभूतिपुर पहुंचकर मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो के परिजनों से मिले।
बेटियों की शादी की ली जिम्मेदारी
पप्पू यादव पूर्व मुखिया के सहयोगी सत्नारायण महतो के घर पर भी पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलकर कहा कि सत्यनारायण महतो की तीनों बेटी की शादी अब उनकी जिम्मेवारी है। बेटे के पढ़ाई लिखाई का जिम्मा भी वह लेंगे। साथ ही उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार को ₹20 हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप दिया। इस मौके पर पप्पू यादव समर्थक मनीष यादव, मनोज कुमार वीरेंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बाद में उन्होंने मौके से ही जिले के एसपी को फोन कर इस घटना में तुरंत जांच कर दोषी को गिरफ्तार करने की बात कही।
सोमवार को हुई थी हत्या
आपको बता दें कि गत सोमवार को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने चिमनी जा रहे सिंघिया बुजुर्ग दक्षिणी के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो को गोलियों से छलनी कर दिया था।
दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…
बिहार पुलिस पर संवेदनहीन भाषा बोलने पर सियासी बवाल मचा तो पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय…
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी और हाल ही में संपन्न अंडर-19 विश्व कप…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…