Bihar

बिहार: भाई की जगह 17 साल करता रहा नौकरी, लेकिन साली ने बिगाड़ा सारा खेल

बिहार से एक और अजीब मामला सामने आया है। यहां बीते 17 साल से अपने भाई की जगह पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला था कि वह अपने भाई की जगह पर नौकरी कर रहा था, जबकि भाई की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। हालांकि, आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया है।

भाई की जगह नौकरी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी श्यामनंदन प्रसाद को नूरसराय पुलिस ने बिहारशरीफ के इमादपुर मोहल्ले से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वह नूरसराय अस्पताल में अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर 17 साल तक बतौर चतुर्थ वर्गीय कर्मी बनकर सेवा देता रहा। वह अपनी मंशा में सफल भी हो जाता, यदि भाई जगदानंद प्रसाद की साली संगीता देवी डीएम से शिकायत नहीं करतीं।

महिला के आवेदन पर डीएम ने तत्कालीन सीएस को जांच का आदेश दिया। जांच में चौंकाने वाले कई तथ्य सामने आए हैं। वह जिस भाई की जगह पर इतने दिनों से नौकरी कर रहा था, उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। सारी बातों को छुपाकर वह 19 दिसंबर 2001 से 17 जनवरी 2018 तक नौकरी करता रहा।

जांच के बाद तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी डा. इंद्रदीप नारायण चौधरी ने नूरसराय थाने में जालसाजी का मामला दर्ज कराया था।मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। नूरसराय पुलिस ने सूचना पर बिहार थाना के इमादपुर मोहल्ले के निजी घर से उसे मंगलवार की रात धर दबोचा।

हालांकि, गिरफ्तार बुजुर्ग श्यामनंदन प्रसाद खुद को आज भी जगदानंद प्रसाद बता रहा है। उसने खुद को जगदानंद प्रसाद साबित करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहां उसके मामले की सुनवाई लंबित है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

8 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

19 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

19 घंटे ago