Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 12 फरवरी तक तापमान में होगी 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 8-12 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। बताया गया कि पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 11-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इस प्रकार 12 फरवरी तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। बताया गया कि इस अवधि में लगातार पछिया हवा चलेगी। हवा की रफ्तार रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना बताई गई है। वहीं सुबह के समय 80-90 फीसदी व दोपहर में 55-60 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रहने की संभावना है।

हालांकि वैज्ञानिकों ने इस दौरान देर रात से सुबह तक हल्के ठंड रहने की संभावना जताई। बताया गया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहते हुए 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम रहते हुए 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

राई व सरसों की तैयार फसलों की कटाई करें शुरू :

वैज्ञानिकों ने किसानों को हल्दी व ओल की तैयार फसलों की खुदाई के साथ ही राई व सरसों की तैयार फसल की कटाई शुरू करने की सलाह दी है। वहीं समय से बोई गई गेहूं की फसल में गाभा आने की स्थिति में सिंचाई कर उसमें नेत्र लजन डालने की भी सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने शरदकालीन ईख व शकरकंद की बुवाई के लिए खेत की तैयारी करने, रब्बी मक्का की फसल में धनबाल आने पर सिंचाई करने, गरमा मौसम की सब्जियों की बुवाई के लिए खेत तैयार करने, खेत तैयार होने की स्थिति में बुआई शुरू करने की सलाह दी।

वर्जन :

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 8 फरवरी तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान 6-8 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हालांकि देर रात से सुबह तक हल्की ठंड बनी रह सकती है। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें।

-डॉ. अब्दुल सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

3 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

5 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

5 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago