Bihar

आज होगी बिहार कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करेंगे. इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है. सीएम इन दिनों समाधान यात्रा कर रहे हैं. इस वजह से पिछले सप्ताह बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी. समाधान यात्रा में 2 दिनों का आज से ब्रेक है. अब 10 फरवरी से फिर यात्रा शुरू होगी. समाधान यात्रा 15 फरवरी तक चलना है लेकिन आज समाधान यात्रा के बीच में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है.

11:30 बजे से शुरू होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक:

मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक करेंगे. 27 जनवरी को लास्ट कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 22 एजेंडे पर मुहर लगी थी. बिहार विधानमंडल सत्र 27 फरवरी से शुरू होना है उसकी भी स्वीकृति पिछले कैबिनेट की बैठक में दी गई थी. वैसे तो मुख्यमंत्री हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं लेकिन समाधान यात्रा के कारण इसमें बदलाव हुआ है और आज बुधवार को यह कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. कैबिनेट की बैठक को लेकर संबंधित विभागों को तैयारी करने का निर्देश पहले दिया गया है. 11:30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी.

20 लाख नौकरी और रोजगार का वादा:

महागठबंधन की सरकार ने लोगों से 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है. पहले की कई कैबिनेट बैठकों में कुछ विभागों में पदों के सृजन को स्वीकृति भी दी गई है. वहीं कई विभागों में सरकारी नौकरी का इंतजार है. इसमें शिक्षा विभाग सबसे महत्वपूर्ण है. ऐसे में कैबिनेट की बैठक में इस बार भी नजर रहेगी कि सरकार कोई फैसला लेती है या नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

14 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago