Samastipur

सोना लूटकांड में संलिप्त एक अपराधी स्टेडियम मार्केट के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर ऐलौथ में बीते माह हुए सोना लूट कांड में संलिप्त रहे एक अपराधी को मुसरीघरारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम मार्केट के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बड़बट्टा निवासी के रूप में हुई है।

बता दें कि बीते तीन जनवरी 2023 को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ पोखर के पास अपराधियों ने सोना लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में 27 जनवरी को एसआईटी के द्वारा उक्त घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को हुंडिया पेट्रोल पंप के पास से हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुसरीघरारी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

इस बाबत मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सोना लूट मामले में गिरफ्तार की संलिप्तता थी और पुलिस के द्वारा पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस तथा एक विवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों का नाम भी पुलिस को बताया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago