Bihar

बिहारः फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, निगरानी ब्यूरो ने अविलंब गिरफ्तार करने का दिया आदेश

निगरानी ब्यूरो ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वैसे सभी नियोजित शिक्षकों को गिरफ्तार करें, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। प्राथमिकी में नामजद बनाए गये ये शिक्षक अभी कहां हैं और अब तक इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है, इसका विवरण भी मांगा है। इस मामले को लेकर निगरानी ने पुलिस मुख्यालय को भी पत्र लिखकर सभी जिलों को नामजद फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार करने से संबंधित आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।

सभी जिलों में निगरानी ने जांच के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। यह प्रक्रिया अब भी जारी है। लेकिन, इनमें कितने आरोपी शिक्षक गिरफ्तार किए गये हैं… इसके मद्देनजर निगरानी ब्यूरो ने कुछ दिनों पहले इससे संबंधित विस्तृत आदेश जारी किया है।

निगरानी ब्यूरो की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्याद गया जिला में 71 एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमें 218 आरोपी हैं। इसके बाद सारण में 42 एफआईआर और 170 आरोपी, मुंगेर में 44 एफआईआर में 142 आरोपी, जहानाबाद में 46 एफआईआर और 124 आरोपी, बेगूसराय में 46 में 136 आरोपी, भागलपुर में 17 में 113 आरोपी, सुपौल में 12 में 104 आरोपी, बांका में 39 में 101 आरोपी हैं।

वहीं, नालंदा में 79 में 81, समस्तीपुर में 33 में 89 आरोपी, जमुई में 54 में 81 आरोपी, पटना में 36 में 67 आरोपी, पूर्णिया में 69 में 70, रोहतास में 36 में 74 आरोपी, खगड़िया में 31 में 72 आरोपी और गोपालगंज में 59 एफआईआर में 76 आरोपी बनाए गये हैं।

फर्जी शिक्षकों से संबंधित मामले में शिक्षा विभाग पहले ही आदेश जारी कर चुका है कि जो भी शिक्षक निगरानी की जांच गलत या उनकी बहाली फर्जी प्रमाण-पत्र पर पायी जाएगी, उन सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। विभाग के स्तर पर ऐसे कुछ शिक्षकों पर कार्रवाई भी की गयी है। इसमें कुछ मामले कोर्ट में भी चल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

2 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

7 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

8 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

9 घंटे ago