Samastipur

समस्तीपुर में ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचला, प्राथमिक उपचार के बाद PMCH रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डूमदूमा पुल के पास ट्रक और बाइक के बीच रविवार दोपहर सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए।

जख्मी तीनों युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के गुरुदयाल राय के पुत्र गौतम कुमार, इसी गांव के मोहम्मद अली के पुत्र मोहम्मद रईस आलम और उनका भाई मोहम्मद जुबेर आलम के रूप में की गई। तीनों युवकों को कल्याणपुर थाने की गश्ती पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दोपहर करीब 2:30 बजे गौतम अपने दो अन्य मित्र रइस और जुबेर को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी कार्य के लिए समस्तीपुर आ रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रहे एक ट्रक ने डूमदूमा पुल के पास बाइक सवार तीनों युवक को कुचल डाला।

इसके बाद रास्ते से गुजर रही कल्याणपुर की गस्ती पुलिस ने तीनों युवक को उठाकर पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में कल्याणपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago