Samastipur

समस्तीपुर जिले में 3 से 16 फरवरी तक बिजली की आपूर्ति दिन में सुबह 9 बजे से 5 बजे शाम तक रहेगी बाधित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में 16 फरवरी तक बिजली की आपूर्ति दिन में सुबह 9 बजे से 5 बजे शाम तक बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्रों पर रखरखाव व अन्य कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस संबंध में समस्तीपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता आंनद कुमार ने सूचना जारी की है।

इसमें बताया गया है कि समस्तीपुर विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले शक्ति उपकेंद्र में शीतकालीन संपोषण कार्य के लिए 33 एवं 11 केवी फीडरों को बाधित किया गया है। जिसके कारण बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। जारी सूची के अनुसार 3 फरवरी को समस्तीपुर प्रमंडल के सभी 11केवी के सभी फीडरों में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी प्रकार 4 फरवरी को कल्याणपुर फीडर से जुड़े वारिसनगर, शादीपुर, मसीना, मानोपुर, किसनपुर एवं अन्य क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी। 5 फरवरी को 33 केवी मोहनपुर फीडर के शहरी टू, शहरी थ्री, इंडस्ट्रीज एरिया, मोहनपुर, ताजपुर, कोरबद्धा, धुरलख फीडर, दुधपुरा एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्र में नौ बजे से पांच बजे शाम तक बिजली नहीं रहेगी।

6 फरवरी को ग्रीड मेंटेनेंश के कारण एवं 7 फरवरी को 33 केवी पूसा फीडर के धर्मपुर, पोखरैड़ा, गरुआरा, सिंघिया खुर्द, ताजपुर, रतनपुर, वाजिदपुर एवं अन्य क्षेत्र में नौ से पांच बजे दिन में बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। 8 फरवरी को 33केवी सुधा डेयरी एवं अन्य में तथा 9 फरवरी को 33केवी कर्पूरीग्राम फिडर के शंभूपट्टी, बांदे, कर्पूरीग्राम, गांधी चौक, ताजपुर, सरायरंजन, कॉलेज एवं अन्य फीडर में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार 10,15 व 16 फरवरी को 33केवी ग्रीड मेंटेनेंश कार्य के कारण नौ बजे से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी।

वहीं 11 फरवरी को 33केवी सिरसिया फीडर के ताजपुर बाजार, बंगरा, कोठिया, कोलिस्टर एचटी फिडर, गुनाई एवं अन्य फिडर में, 12 फरवरी को 33केवी जितवारपुर फीडर के टाउन वन, पेपर मिल, देसुआ एवं अन्य फीडर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago