Samastipur

समस्तीपुर में इंटर परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार के आरोप में 25 परीक्षार्थियों को किया गया निष्कासित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- इंटर परीक्षा के दूसरे दिन पहली व दूसरी पाली में कदाचार के आरोप में 25 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। समस्तीपुर अनुमंडल में पहली व दूसरी पाली में 11, रोसड़ा अनुमंडल में छह व पटोरी अनुमंडल में आठ परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है। समस्तीपुर में पहली पाली में चार व दूसरी पाली में सात परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया।

रोसड़ा अनुमंडल में पहली पाली में एक व दूसरी पाली में पांच परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं। पटोरी अनुमंडल में पहली पाली में आठ परीक्षार्थी निष्कासित किए गए हैं। जिन परीक्षा केन्द्रों से परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है।

उनमें समस्तीपुर में हाई स्कूल कल्याणपुर, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कल्याणपुर समस्तीपुर, मिड्ल स्कूल मालीनगर समस्तीपुर, बीएस कॉलेज करूआ समस्तीपुर, रोसड़ा में डीएमपी होली मिशन हाई स्कूल रोसड़ा रामेश्वर लक्षमी महतो बीएड कॉलेज रोसड़ा व प्लस टू राजकीय बीबीएन हाई स्कूल रोसड़ा के अलावा पटोरी में एएनडी कॉलेज पटोरी मिड्ल स्कूल शाहपुर पटोरी एवरग्रीन एकेडमी पटोरी व जीवनी हाई स्कूल पटोरी बाजार परीक्षा केन्द्र हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 474 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…

5 घंटे ago

छठ से पहले समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे सदर SDO, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…

6 घंटे ago

अपहृत युवक के ह’*त्या मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा, बगीचा में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था कंकाल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी…

6 घंटे ago

मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में हादसा, कलाकार के मुंह से निकले ज्वलनशील तरल से युवक झुलसा, Live Video आया सामनें…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली…

7 घंटे ago