समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के काशीपुर मोहल्ला स्थित एक बिरियानी हाउस के पास अपराध की साजिश रच रहे दो बदमाशों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, 2 गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान शहर के ही काशीपुर मस्जिद गली के धर्मेंद्र राम ऊर्फ धर्मेंद्र राउत के पुत्र राहुल कुमार उर्फ चुहिया व गोपाल राम उर्फ गोपाल राउत के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सदर डीएसपी शहबान हबीब फकरी ने बताया कि गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जानकारी मिली की काशीपुर स्थित बिरियानी हाउस के पास दो बदमाश अपराध की साजिश रच रहे हैं।
इसी दौरान नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देख दोनों बदमाश वहां से भागने लगे तो पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से हथियार बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण संभावित लूट की वारदात टल गई। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश के बारे में अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस मामले में नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…