समस्तीपुर : बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल द्वारा नगर थाना में दो उपभोक्ता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीओ शहरी व टाउन टू जेई आशीष कुमार सिंहा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न भागों में अभियान चलाकर छापेमारी की गयी। इस क्रम में काशीपुर स्थित भोला साह चौक के निकट सर्विस वायर को काटकर अवैध रूप से बिजली उपभोग करते एक गृहस्वामी को पकड़ा गया। इन पर 32,270 रूपए क्षतिपूर्ति राशि तय की गई है।
वहीं बेलानेट गली में भी छापेमारी के दौरान सर्विस वायर को बायपास कर बिजली उपभोग करते गृहस्वामी पकड़े गए। इनपर भी 64,099 रूपए क्षतिपूर्ति राशि तय की गई है। बिजली कंपनी के छापेमारी अभियान से बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी टीम में अरूण राय, मानव बल रवि शंकर पंडित, अरूण कुमार, शैलेंद्र मोहन ठाकुर, रितेश कुमार शर्मा आदि थे।
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…