Samastipur

रोसड़ा में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम, चालक को खदेड़कर पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना अंतर्गत पांचुपुर चौक के पास सोमवार की देर शाम ट्रक व बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की माैत हो गई। युवक की पहचान रोसड़ा थाने के ही चकथात गांव के खैरा टोला निवासी नरेश महतो के 18 वर्षीय पुत्र सुबोध महतो के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि घटना के विरोध में लोगों राेसड़ा भिड़हा पथ को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

बताया गया है कि सुबोध शाम में मजदूरी कर भिड़हा गांव से चकथात गांव की ओर जा रहा था इसी दौरान पांचूपुर चौक के पास रोसड़ा की ओर से आ रही ट्रक से उसकी बाइक की ठोकर हो गई। इस घटना में सुबोध की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। बताया गया है कि दस दौरान कुछ लोगों को चोटे भी लगी है। ट्रक को रोसड़ा पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने जाम शुरू कर दिया। हालांकि सूचना पर स्थानीय बीडीओ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बूझा कर सड़क से हटाया। रोसड़ा थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत युवक को मुआवजा दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago