समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर बांदे चौक पर अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये एवं एक बाइक लूट लिया। युवक के द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे के वार्ड संख्या-10 निवासी चन्देश्वर प्रसाद साह के 32 वर्षीय पुत्र मिस्टर बलबीर साह के रूप में किया गया है।
बताया जाता है कि जख्मी युवक गाँव में अपने हिस्से की जमीन बेचा था। जिससे प्राप्त पैसा जमा कराने के लिए शनिवार को वह गाँव में ही स्थित केनरा बैंक जा रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन हथियार बंद अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे रुपया एवं बाइक लूट लिया। इस दौरान युवक के द्वारा विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…