Samastipur

जितवारपुर कन्हैया चौक पर राधे-कृष्ण मंदिर से चोरों ने लाखों रुपये का आभूषण चोरी किया, कान की बाली और नथिया गायब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर कन्हैया चौक स्थित श्री राधे-कृष्ण मन्दिर में शुक्रवार की अहले सुबह राधा रानी की मूर्ति से सोने की कान की बाली और नथिया की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार के चार बजे सुबह की बताई जा रही है।

सुबह में घटना की जानकारी होने के बाद पुजारी और स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गयी। सूचना उपरांत पहुंची पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही थी। राधा रानी के प्रतिमा से सोने के गहने चोरी की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में मंदिर के पास लोगों की भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जितवारपुर कन्हैया चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भक्तों द्वारा दान किए गए राधा रानी के प्रतिमा पर सोने की बाली नथिया आदि चढ़ाया गया था। जिसकी कीमत लाखों रुपए की बताई गई है। बताया गया है कि सुबह मंदिर के पुजारी जब मंदिर का पट खोल ने मौके पर पहुंचे तो देखा कि राधा रानी को चढ़ाया गया कान की बाली सोने की नथिया उनकी प्रतिमा से खुला हुआ है। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी।

स्थानीय लोगों को जानकारी दिए जाने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर के राधा प्रतिमा से सोने की बाली नथिया आदि चोरी किए जाने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है ।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है हालांकि चर्चा है कि मंदिर के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह घटना कैद हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

1 घंटा ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago