Samastipur

समस्तीपुर में इंटर व मैट्रिक के मूल्यांकन केन्द्रों का हुआ निर्धारण, CCTV की निगरानी में होगी काॅपियों की जांच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- इंटर व मैट्रिक परीक्षा खत्म होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए समस्तीपुर जिला मुख्यालय में मूल्यांकन केन्द्रों का निर्धारण कर दिया गया है। उन केन्द्रों पर मूल्यांकन पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर मूल्यांकन केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर डीईओ मदन राय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीईओ ने बताया कि इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

इंटर के मूल्यांकन केंद्र तिरहुत एकेडमी में दो केंद्र दायां व बायां भाग बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्लस टू गर्ल्स स्कूल काशीपुर, प्लस टू मोडल स्कूल, प्लस टू श्रीकृष्णा स्कूल तथा प्लस टू श्रीसुन्दर स्कूल मुक्तापुर में भी मूल्यांकन केंद्र बना है। उधर, मैट्रिक का मूल्यांकन केंद्र आरएसबी इंटर स्कूल में दो केंद्र उत्तर साइड व दक्षिण साइड बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त घोषलेन गर्ल्स हाई स्कूल व रेलवे गोल्फ फिल्ड प्लस टू स्कूल में भी एक एक केंद्र है।

जिन स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है वहां के स्कूल प्रधान केंद्र अधीक्षक बोर्ड के द्वारा बनाया गया है। वहां मूल्यांकन करने वाले व मूल्यांकन में मदद करने वाले उन्हीं के नियंत्रण व दिशा निर्देश में काम करेंगे। उनके कार्यों की निगरानी डीएम व डीईओ करेंगे। मूल्यांकन केद्रों में कंप्यूटरों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटरों की भी तैनाती की जा रही है। मूल्यांकन का रोज का डेटा सीधा बिहार बोर्ड को भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago