समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के महात्मा गांधी पथ स्थित राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को एचएम मीरा कुमारी की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन साहित्यकार चांद मुसाफिर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंच संचालन की भूमिका मणि भूषण सिंह और स्वागत भाषण जितेंद्र कुमार ठाकुर ने दिया। इससे पूर्व समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग व माला पहनाते हुए किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा किसी भी क्षेत्र की सेवा करने की सरकारी तिथि निर्धारित होती है। ये क्षण सभी को भावुक कर देता है। आज उसी क्षण को मीरा जी भी महसूस कर रही होंगी। लेकिन मैं ये कहना चाहती हूं सरकारी तिथि से मीरा जी एक शिक्षक पद से सेवानिवृत तो हो रही है पर सामाजिक तौर पर उनकी सेवा करने की दायित्व और अधिक बढ़ जाती है। समाज उनसे अब ज्यादा अपेक्षा रखेगी।
मैं भी चाहती हूं की वो अपनी ऊर्जा समाज के बेहतरी के लिए खर्च करती रहे, जिससे समाज को एक नया दिशा मिलता रहे है। वहीं एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक की भूमिका समाज के लिए एक नीव की तरह होती है। एक शिक्षक समाज में एक नई सोच को जन्म देती है। जो जिला और देश के निर्माण के लिए वरदान साबित होती है।
युवाओं में संस्कार भी शिक्षको के माध्यम से दी जाती है। शिक्षक की भूमिका बेहतर समाज के लिए जरूरी है। वही समारोह में उपस्थित पटना न्यूज 18 के वरीय संवाददाता रजनीश कुमार ने कहा कि बेहतर समाज की कल्पना शिक्षको का अथक प्रयास है। बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा पूरे प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का दम भर रही है। जो शिक्षको की अथक प्रयास को दिखाने के लिए काफी है।
समारोह को बीडीओ प्रफुल चंद्र प्रकाश, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, रमेश चन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र चौधरी, उदय प्रकाश महेश प्रसाद सिंह, रिजवान अहमंद, राजेन्द्र प्रसाद महतो आदि ने भी संबोधित किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत एचएम मीरा कुमारी को विद्यालय के शिक्षको ने अंगवस्त्र और फूल माला देकर सम्मानित किया। वही शिक्षक संघ के द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र कुमार सिन्हा ने किया।
मौके पर प्रभास कुमार राय, कुमारी मणि, पिंकी कुमारी, चंदा कुमारी, प्रियंका कुमारी, माला कुमारी, तबस्सुम आरा, सुनीता कुमारी, अशोक कुमार, लाला मंडल, छात्रा दीक्षा कुमारी, सरस्वती कुमारी, संजना कुमारी, दिव्या कुमारी सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…