Samastipur

त्रिकोणीय प्रेम के चक्कर में इंटर के छात्र को मुंह में मारी थी गोली, रेल SP ने कहा- हत्या में शामिल तीनों नाबालिग गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में इंटर के परीक्षार्थी की गोली मार हत्या मामले में रेल पुलिस ने शुक्रवार को तीन किशोरों को विभिन्न स्थानों से उठाया है। इस हत्याकांड को अंजाम 3 किशोरों ने मिलकर दिया था। तीनों की गिरफ्तारी दलसिंहसराय के बल्लो चक, विद्यापतिनगर के मधेपुर व विभूतिपुर के केराई से हुई है। तीनों 18 वर्ष से कम के है।

रेल एसपी कुमार आशीष ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए बताया कि छात्र की हत्या त्रिकोण प्रेम के चक्कर में हुई है। इस मामले में एक लड़की के बयान व कॉल डिटेल के आधार पर तीनों को पकड़ा गया है। तीनों किशोरों को जुवेनाइल कोर्ट में शुक्रवार शाम पेश किया गया है।

लड़की, गिरफ्तार किशोर के बदले सौरव से बात करती थी यहीं बना हत्या का कारण

इस मामले में बात सामने आयी है कि दलसिंहसराय की एक लड़की जो गंज मोहल्ला में रह कर पढाई करने वाले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई के छात्र सौरव से बातचीत करती थी। जिसको लेकर बल्लो चक, मधेपुर व केराई के तीनों मित्र फोन पर व कई बार रास्ते में लड़की को रोकर कर धमकी दे चुके थे। पुलिस ने लड़की के इसी बयान के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि लड़की द्वारा गिरफ्तार छात्रों से बातचीत नहीं करना हत्या का कारण बना है।

28 जनवरी को हुई थी हत्या

गत 28 जनवरी की रात जिले के विभूतिपुर थाने के केराई मसकोठी गांव के धर्मेद्र सिंह के पुत्र सौरव कुमार (17) की दलसिंहसराय रेलवे गुमटी किनारे मुंह में गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद शव मिला था। इस मामले में समस्तीपुर जीआरपी थाने में पिता ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सौरव दलसिंहसराय के गंज मोहल्ला में किराये का मकान लेकर पढ़ाई करता था। एक फरवरी से शुरू होने वाली इंटर की परीक्षा में वह शामिल होने वाला था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago