Samastipur

नाती ने ही अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर की थी नानी की ह’त्या, SP ने किया चौंकाने वाला खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल गांव में गत सप्ताह अपने ही नाती ने तीन मित्रों के साथ मिल कर नानी की हत्या कर दी थी। बुजुर्ग प्रतिमा पांडे के गले से बक्सा का चाबी लेने के लिए मामला खुल नहीं जाए इसके लिए गला घोंट डाला था।

मंगलवार को पुलिस ने घटना स्थल पर प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया है कि बदमाशों का बुजुर्ग महिला के घर आना जाना था जिस कारण घर के लोगों की गतिविधि से वह वाकिफ थे।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के ही सुपौल गांव के विरेंद्र पांडे के पुत्र शिवम कुमार उर्फ लुलिया, शिव कुमार सिंह के पुत्र गुलशन कुमार व बाबू लाल दास के पुत्र बिहारी दास के रूप में की गई है। वहीं एक अन्य गिरफ्तार बदमाश की पहचान पुलिस के द्वारा नहीं बताई गई है। पुलिस ने लूट के 41 हजार रुपए के अलावा सोने का तीन झुमका, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया है।

एसपी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बदमाश का मुख्य उद्देश्य लूटपाट करना था। लेकिन बक्सा का चाबी बुजुर्ग महिला गर्दन में टांग कर रखती थी। जिस कारण बदमाशों ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी व घर में लूटपाट की। एसपी ने बताया कि बदमाश घर के बगल के ही थे जिस कारण उन्हें घर के लोगों के बारे में बहुत कुछ जानकारी पहले से थी कि कौन कब कहां रहता है।

एक फरवरी को कर दी गई थी हत्या :

बताया गया है कि गत एक फरवरी को बदमाशो ने वीरेंद्र पांडेय की पत्नी प्रतिमा पांडे की गला घोंट की हत्या कर दी थी। जिसके बाद घर में रखा नकदी व जेवरात की लूट कर ली थी। एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो एक-एक कर परत खुल गई।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago