Samastipur

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान ‘एडुकेटर्स’ के राहुल को जेईई-मेंस में 99.73 परसेंटाइल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी-मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था ‘एडुकेटर्स’ के बच्चों ने जेईई-मेंस 2023 के फेज-१ में शानदार प्रदर्शन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एडुकेटर्स के दस बच्चे ने 90 परसेंटाइल से ज्यादे अंक प्राप्त कर हमें गौरवान्वित किया है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राहुल रवि ने किया जिसे 99.73 परसेंटाइल प्राप्त हुआ।

संस्थान के अन्य छात्र ध्रुव नारायण ने 98.53, पवन कुमार ने 97.79, पीयूष ने 97, प्रज्ञा ने 95 परसेंटाइल प्राप्त किया।संस्थान में पूरे दिन खुशी का माहौल रहा, शिक्षक-अभिभावक और बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया। छात्रों ने अपने रिज़ल्ट का श्रेय अपने माता-पिता और एडुकेटर्स के पूरे टीम को दिया।

इस अवसर पर एडुकेटर्स के फॉउंडर-डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि फेज -१ में जिन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है उनके लिए जेईई-एडवांस्ड की तैयारी के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा और जिन बच्चों का बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा उन्हें फेज-२ की तैयारी करनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के एकैडमिक हेड कुमार मन्नू सहित अन्य शिक्षक ई. प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, शैलेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार झा, शम्भू कुमार सिंह, वैभव मिश्रा, सुनील कुमार, डॉ. प्रदीप प्रांजल, रौशन कुमार, गौतम कुमार तथा शंकर मिश्रा ने सफल बच्चों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

संस्थान के सीईओ डॉ. प्रदीप प्रांजल ने कहा कि हम लगातार जेईई और नीट में रिज़ल्ट दे कर यह साबित कर रहे हैं कि अब बच्चों को आईआईटी और मेडिकल कॉलेज पहुँचाने के लिए अभिभावकों पटना-कोटा जा कर मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि नए सत्र में नामांकन के लिए एडुकेटर्स स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन करती है जिसका फेज -1 25 दिसंबर 2022 को हुआ और फेज -2 12 फरबरी 2023 को आयोजित होगी जिसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। ज्ञात हो कि अभिनव आदित्य (आईआईटी-धनबाद), अभिनय (आईआईटी-पटना) जो कि वर्ष 2022 में आईआईटी -एडवांस में शानदार प्रदर्शन किया और राहुल रवि भी इसी स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से एडुकेटर्स में स्कॉलरशिप के साथ पढ़ाई किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

19 घंटे ago