Samastipur

पूसा में बदमाशों ने घर लौट रहे युवक को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह जहां एक अधेड़ को बदमाशों ने घर के दरवाजे पर गोली मारकर जख्मी कर दिया वहीं देर शाम पूसा थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने गोलीमार जख्मी कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी है। घटना के बारे में बताया गया है कि पुसा बाजार से भुस्कौल चौक जाने वाली सड़क के बीच झिल्ली चौर में देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

इसके बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना पूसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया, जहां से रेफर होने के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जख्मी युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सिमरी पिपरी गांव निवासी संजय सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई हैं। बदमाशों ने गोली क्यों चलाई फिलहाल इसका कारण पता नहीं चल सका है। वहीं जख्मी युवक भी फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रहा है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

51 मिनट ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

2 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

11 घंटे ago