Samastipur

बड़ी खबर: विभूतिपुर में पूर्व मुखिया की गोलियों से भूनकर हत्या, एक अन्य जख्मी नाजुक स्थिति में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने पूर्व मुखिया सह चिमनी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी व उनका एक सहयोगी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान सुरेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है जो सिंघिया बुजुर्ग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया भी थे। वहीं जख्मी की पहचान सत्य नारायण सिंह उर्फ मंत्री के रूप में की गई है। जिसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर से एक सहयोगी के साथ बाइक से चिमनी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मडडीहा स्कूल के समीप चार- पांच की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद किया है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago