Samastipur

समस्तीपुर: फंदे पर लटकती मिली नवविवाहिता, मायके वाले बोले- दहेज में नहीं दी पलंग तो प्रताड़ित कर मार डाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर में एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला वहीं पति और ससुराल वाले घर से फरार थे। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में पलंग नहीं मिलने पर पहले ससुराल वालों ने तरह-तरह से प्रताड़ित किया। महिला को जमीन पर सुलाया जाता था। प्रताड़ना से मन नहीं भरा तो उसकी हत्या कर दी।

मामला खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर गांव का है। मंगलवार देर रात महिला की हत्या हुई। महिला की 1 साल पहले ही शादी हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग घर से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वाले शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की पहचान श्रीपुरगाहर गांव के पप्पू कुमार कामती की पत्नी सुलेखा कुमारी (22) के रूप में की गई है। सुलेखा का मायका इसी थाना क्षेत्र के बाहरगामा गांव में है। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुलेखा की शादी पिछले साल फरवरी महीने में श्रीपुरगाहर के पप्पू कुमार के साथ दान-दहेज देकर हुई थी। हालांकि इस दौरान सुलेखा के परिवार वालों ने उसे पलंग नहीं दिया था। आरोप है कि पलंग नहीं दिए जाने के कारण उसे जमीन पर सुलाया जा रहा था और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था।

सदर अस्पताल में सुलेखा के भाई रामबाबू ने बताया कि उसने अपने जीजा को कहा था कि वह अपने स्तर से पलंग की व्यवस्था कर देगा। लेकिन फिर भी उसकी बहन को टॉर्चर किया गया। रात में उसे फांसी लगाकर मार डाला गया। उन्होंने बताया कि उनका भी ससुराल श्रीपुरगाहर गांव में है। रात उनके साले के बेटे का मुंडन था जिस कारण उनके परिवार के लोग श्रीपुरगाहर गांव में गए हुए थे ।

इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी बहन के ससुराल वालों ने सुलेखा को फांसी लगाकर मार डाला है । जब यह लोग पहुंचे तो सुलेखा की मौत हो चुकी थी। घर में कोई नहीं था, सभी लोग फरार हो चुके थे। हालांकि वो लोग सुलेखा को लेकर तुरंत ऑटो से समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि विवाहिता की शादी 1 साल पहले ही हुई थी। पिता व भाई वाले दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

15 घंटे ago