Samastipur

फेसबुकिया प्यार के लिए नेपाल की महिला पति को छोड़कर पहुंची समस्तीपुर, मंदिर में प्रेमी से कर ली शादी; बोली- अब यहीं रहूंगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर शुरू हुई बातें और धीरे-धीरे वो प्यार में बदल गया। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि एक शादीशुदा महिला नेपाल से समस्तीपुर पहुंच गई। अपने पति का घर छोड़कर आई महिला अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। प्रेमी ने भी अपने प्यार को कबूल किया और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। समस्तीपुर में फेसबुक वाले प्यार की ये कहानी चर्चा में है। दरअसल यह मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है।

रोसड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के 24 वर्षीय विकास को नेपाल की 26 वर्षीय पार्वती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच एक साल तक चैटिंग और बातचीत होती रही। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया। जिसके बाद नेपाल की पहले से शादीशुदा महिला सीधे रोसड़ा में विकास के घर पहुंच गई। महिला विकास के नाम का सिंदूर मांग में लगाकर उसके साथ रहने लगी और साथ जीने-मरने की कसम खा रही।

फेसबुकिया प्यार के लिए 128 KM दूर से आई शादीशुदा महिला :

विकास ने बताया कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। बाद में पार्वती ने पूछा क्या मैं शादी शुदा हूं। मेरे इनकार करने पर उसने कहा कि वो मुझ से शादी करना चाहती है। मैंने कहा- मैं नेपाल नहीं आ सकता। बाद में पार्वती ने मुझसे मेरे घर का पता लिया और खुद नेपाल से यहां पहुंच गई। हमदोनों ने शादी की है और साथ रहना चाहते हैं।

इधर पार्वती ने कहा कि वो अपनी मर्जी से अपना घर और पति छोड़कर आई है। उसे विकास के साथ रहना अच्छा लगता है और वो अब यही रहेगी। उसपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

नेपाल में परिजनों ने दर्ज कराया मामला :

इधर पार्वती के इस तरह से पति और परिवार को छोड़कर आने से उसके परिजन नाराज हैं। इसको लेकर परिजनों ने नेपाल में मामला दर्ज कराया है। पार्वती पर वापस आने का दबाव भी बनाया जा रहा। हालांकि पार्वती अब विकास के साथ ही रहना चाहती है। वहीं विकास का भी कहना है की अगर पार्वती मेरे साथ रहना चाहती है तो वो उसे साथ रखेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

25 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

33 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

45 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

2 घंटे ago