Samastipur

आज महाशिवरात्रि के मौके पर थानेश्वर स्थान मंदिर होेेते हुए फुट ओवरब्रिज तक जाने पर है राेक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष दिन महाशिव रात्रि आज शनिवार को मनाई जा रही है। इसको लेकर शहर के शिवालयों में विशेष तैयारी की गई है। खासकर शहर के सबसे बड़े शिवालय थानेश्वर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। महाशिव रात्रि के दिन शिवभक्तों को पूजा में दिक्कत नहीं होने देने को लेकर थानेश्वर मंदिर होते हुए एफओबी यानी फुट ओवर ब्रिज तक आने व जाने दोनों पर पाबंदी है। वहीं लोग ताजपुर रोड या डीआरएम कार्यालय से आने पर ओवरब्रिज के नीचे से कलेक्ट्रेट व मोहनपुर रोड जाएंगे।

वहीं मोहनपुर रोड से आने पर बस पड़ाव से होते हुए ताजपुर रोड या डीआरएम कार्यालय की ओर जाएंगे। वहीं पूजा की तैयारी को लेकर पुजारी संजय पंडा में बताया कि महाशिव रात्रि के दिन शाम 5 बजे मंदिर से शिव बारात निकलेगी। जो मंदिर से थाना, कलेक्ट्रेट आवास, पटेल चौक गोलंबर होते हुए कलेक्ट्रेट व ओवरब्रिज के नीचे से मंदिर तक लाया जाएगा।

वहीं रात को बाबा का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु बाबा को मौड़ी चढ़ाएंगे। इस बार थानेश्वर मंदिर को कोलकाता के कारीगरों ने सजाया है। इसको लेकर कारीगर मदन लाल गुप्ता ने बताया कि पूरा मंदिर परिसर व गहवर गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा आदि फूलों से सजाया गया है।

महाप्रसाद का किया जाएगा वितरण, होगा रात्रि जागरण

बताया गया कि पूजा बाद मंदिर में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। महाशिव रात्रि को लेकर थानेश्वर मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। जहां कई कीर्तन मंडली बाबा के विवाह व अन्य भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। पूजा को लेकर थाना गेट पर मंदिर की ओर वाहन जाने पर रोक लगाने के लिए व ओवरब्रिज के नीचे भी यातायात को लेकर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। वहीं मंदिर के अंदर जलाभिषेक व पूजा को लेकर महिला व पुरूष सिपाही तैनात किए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

5 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

15 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

17 घंटे ago