Samastipur

गुरुआरा से सिलौत जाने वाली सड़क का समस्तीपुर विधायक ने किया उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शुक्रवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का उद्घाटन किया। इसमें समस्तीपुर प्रखंड के गरुआरा से सिलौत तक 57 लाख की लागत से निर्मित 4 किलोमीटर सड़क, रामकृष्णपुर से चकअशरफ तक लगभग 25 लाख की लागत से निर्मित 01 किलोमीटर सड़क, रामकृष्ण्पुर से विशनपुर तक लगभग 23 लाख की लागत से निर्मित 0.75 किलोमीटर सड़क तथा मुकुंदपुर से बाघी तक लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित 0.7 किलोमीटर सड़क शामिल है।

उद्धाटन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि किसी भी जगह के वकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है। सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है। यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नयी नयी सड़कों का शिलान्यास व उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला राजद सचिव राकेश यादव ने की व संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में जिला राजद उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, जिला पार्षद धर्मेन्द्र कुमार, मुखिया संजीत पासवान, जिला राजद सचिव राकेश यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानी झा आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

51 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

58 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago