Bihar

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, 330 कॉलेजों में लगभग 35 हजार सीटों पर होगा नामांकन

राज्यभर के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकती है। मार्च के अंतिम सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 15 से 20 फरवरी के बीच प्रारंभ होगी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर राज्यभर में करीब 330 कॉलेजों में लगभग 35 हजार सीटों पर नामांकन होगा।

राजभवन ने एकबार फिर से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को बीए प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेवारी सौंपी है। पिछले दिनों बीएड नामांकन समिति की बैठक कुलपति की अध्यक्षता हुई। इसमें नामांकन प्रक्रिया के संभावित तिथियों पर विचार-विमर्श किया गया। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि सत्र को नियमित करने के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।

20 जून तक पूरी कर ली जाएगी नामांकन प्रक्रिया

कुलपति ने बताया कि 20 जून तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। एक जुलाई से नया सत्र शुरू होगा। बीएड नामांकन प्रक्रिया के लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क एक हजार से बारह सौ रुपये रखा गया है। राशि ऑनलाइन जमा होगी। सभी विश्वविद्यालयों से उसके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों की सूचना मांगी गई है। कई विश्वविद्यालयों में बीएड कॉलेजों की संख्या बढ़ी है।

सीईटी-बीएड : मान्यता प्राप्त कॉलेजों की मांगी गयी सूची

राज्य स्तरीय बीएड संयुत प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2023) के लिए विश्वविद्यालय ने प्रो. अशोक कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। एनसीटीई की मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ही नामांकन होगा। जिन कॉलेजों की मान्यता विगत समय में समाप्त हो गयी है, उनमें सीटें अलॉट नहीं की जाएंगी।

सिलेबस में बदलाव नहीं

सईटी प्रवेश परीक्षा में 120 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे। दो घंटे की परीक्षा होगी। हर प्रश्न एक अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं है। सामान्य वर्ग के लिए क्वालिफिकेशन मार्क्स 35 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत है। इसके बाद आरक्षण व मेरिट के आधार छात्रों द्वारा दिये गये च्वॉइस के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। उसी के अनुसार नामांकन होगा।

शिक्षा शास्त्री के लिए अंग्रेजी की जगह संस्कृत में आवेदन करना होगा। अंग्रेजी या संस्कृत से 15, सामान्य हिन्दी से 15, स्कूलों में शिक्षण पर्यावरण से 25 और लोकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग से 25 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे।

बीएड प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ आशीष आदर्श ने बताया कि परीक्षा में बिहार का इतिहास, भूगोल के अलावा टीचिंग एप्टीट्यूट से प्रश्न पूछे आते हैं। जीके और जीएस के साथ रीजनिंग भी होते हैं। इसके अलावा कुछ प्रश्न गणित व विज्ञान से पूछे जाते हैं। छात्र गंभीरता से तैयारी करेंगे तो सरकारी और बेहतर बीएड कॉलेजों में नामांकन हो जाएगा। परीक्षा में करीब एक से सवा लाख छात्र शामिल होते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

20 घंटे ago