तस्वीर : सांकेतिक
मोतिहारी पुलिस ने एएच-27 पर डुमरियाघाट पुल के समीप लग्जरी कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषणों समेत दो चांदी व्यवसायी सहित एक चालक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यवसायियों में समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय निवासी संदीप कुमार एवं अंबर कुमार सोनी है। वहीं उक्त गांव निवासी हरे राम वाहन का चालक है।
जानकारी के अनुसार कारोबारियों के पास से पुलिस ने करीब करीब एक क्विंटल से भी अधिक चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कारोबारी उतर प्रदेश के आगरा से आभूषण लेकर समस्तीपुर के दलसिंहसराय आ रहे थे। कारोबारियों में गाड़ी का चालक भी शामिल है।
इधर थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आभूषणों एवं कारोबारियों के कागजातों का सत्यापन किया जा रहा है। दोपहर को सेल टैक्स और इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंच कर आभूषणों के कागजातों के जांच में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 164 पैकेट में रखा करीब एक क्विंटल पैंतालीस किलो ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। जिसमें करीब 17 किलो के कागजात नहीं मिले हैं। जांच अधिकारी अभी किसी तरह के आधिकारिक जानकारी नहीं दे रहे हैं।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…