Samastipur

CM के जनता दरबार में समस्तीपुर के युवक ने की सड़क की मांग, 5KM के बदले 15 से 20 KM की दूरी करनी पड़ती है तय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भागीरथपुर गांव के युवक मो. आमिर ने अपने गांव में सड़क नहीं होने शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया। जिसके बाद युवक ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में जाने के लिए मुख्य सड़क नहीं है।

गांव से सदर अस्पताल की दूरी पांच किलोमीटर है, लेकिन घूम कर जाने में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके लिए हर जगह जा कर वे लोग थक गए हैं। अभी तो किसी तरह काम चल जा रहा है, लेकिन बरसात के मौसम में विशेष रूप से मुसीबत उठानी पड़ती है।

गांव में एंबुलेंस नहीं जा पाती है। गांव में रामेश्वर जूट मिल है। फैक्ट्री तक रास्ता है, लेकिन यहां के बाद गांव में जाने का रास्ता नहीं है। लोग बांध से होकर आते जाते हैं। इस पर सीएम ने ग्रामीण कार्य विकास विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर समस्या का समाधान करने का आदेश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

41 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago