बिहार के समस्तीपुर के अमरजीत जयकर इन दोनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।अमरजीत ने ब्रश करते हुए दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे गाना गाया था। इसके बाद उनके इस वीडियो को अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने 21 फरवरी को शेयर किया है। नीतू ने लिखा है कि ये कौन है। इनका नंबर दे दो कोई।
सोनू निगम ने भी वीडियो शेयर करते हुए अमरजीत की तारीफ की है। सोनू सूद ने भी ट्वीट कर लिखा है एक बिहार 100 पर भारी।
अमरजीत जयकर की उम्र 30 साल है। वायरल वीडियो में वो साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मस्ती’ का हिट गाना ‘दिल दे दिया है’ गाते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में अमरजीत खेत में गाना गा रहे हैं। उनके हाथ में एक टूथब्रश है, और आसपास दो बच्चे हैं। ऐसा लगता है कि टूथब्रश करने दौरान उन्होंने बस गाना गाया और रिकॉर्ड करके वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिया, जिसे देखकर प्रोफेशनल सिंगर भी हैरान रह गए।
एक्ट्रेस ने मांग लिया नंबर
अमरजीत जयकर का गाना सुनने के बाद एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने उनकी तारीफ की। और अमरजीत जयकर का मोबाइल नंबर मांग लिया।
सोनू निगम भी हुए अमरजीत जयकर के फैन
सोनू ने अमरजीत का गाना गाते वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे, लेकिन अपनी असली आवाज से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है। भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए।
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…