Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा दो अलग-अलग मेलों का किया जाएगा आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा दो अलग-अलग मेलों का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिमी चंपारण मोतिहारी के पिपरा कोठी कैम्पस में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम पशु सरंक्षण उद्यान प्रदर्शनी एवम आत्मनिर्भर कृषि महोत्सव रखा गया है। जहां केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। चूंकि वहांं गोकुल मिशन के तहत पशु संरक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इसलिए मेले का फोकस पशु संरक्षण के ऊपर है।

वहीं दूसरा किसान मेला 23 फरवरी से 25 फरवरी तक समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर में आयोजित किये जा रहे है। चूंकि यह साल 2023 इंटरनेशनल मिलेटियार के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए इस मेले का थीम प्राकृतिक खेती और पोषक अनाज से किसानों की समृद्धि रखा गया है।

प्राकृतिक खेती आज के समय मे एक ज्वलंत विषय है। ऐसे में किसानों में जागरूकता पैदा करना जरूरी है। इस मेले को लेकर विश्वविद्यालय के द्वारा तैयारी की जा रही है। इस किसान मेले को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

इस दौरान कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय किसान मेले में 150 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जिसमें 50 साल विश्वविद्यालय के होंगे और 100 स्टॉल विभिन्न सरकारी संस्थान, एनजीओ और प्राइवेट सेक्टर को दिए जाएंगे। कुलपति ने बताया कि इस किसान मेले में राज्य के अलग-अलग जिलों से आत्मा के पदाधिकारी और काफी संख्या में किसान शामिल होंगे।

वहीं विश्वविद्यालय के द्वारा 28 फरवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह में 635 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं 15 छात्रों को मेडल भी दिए जाएंगे। इसमें यूजी , पीजी और पीएचडी के बच्चे शामिल है। सबसे खास बात यह है की छात्र के बनिस्पत छात्राओं का प्रदर्शन काफी बेहतर है और मेडल लेने वालों में भी उनकी छात्राओ की संख्या छात्रों से ज्यादा है।

इस समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया जाएगा साथ ही कई नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन भी किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कई विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

49 मिनट ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

14 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

14 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

15 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

16 घंटे ago