Politics

कैबिनेट विस्तार पर बोले नीतीश, कुछ ही जगह खाली है..जब चाहेंगे हो जाएगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर थे। आज उनकी समाधान यात्रा का समापन पटना में आयोजित समीक्षा बैठक के साथ हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर से कह दिया कि कैबिनेट में कुछ ही जगह खाली है। वो मिल बैठकर बात कर लेंगे। जब चाहेंगे हो जाएगा।

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि कुछ लोगों को पद से हटना पड़ा है और एकाध और सीट खाली हुआ है। इस मामले में बात कर लेंगे। जब भी चाहेंगे हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जितने लोग इस बार मंत्रिमंडल में हैं शायद ही कभी उतना रहा है। वहीं समाधान यात्रा के समापन पर सीएम नीतीश ने कहा कि समाधान यात्रा काफी अच्छा रहा। इस दौरान हमने पूरे बिहार में दौरा किया।

सीएम नीतीश ने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों की बातें सुनी और विकास कार्यों की प्रगति को भी देखा। एमपी,एमएलए और एमएलसी ने भी अपनी बातें रखी। सभी की बातों पर हमने अमल किया। नीतीश ने कहा कि इस यात्रा की सफलता इसी से समझा जा सकता है कि बीजेपी के विधायकों और सांसदों ने सभी जगहों पर समाधान यात्रा में अपनी भागीदारी दी। समाधान यात्रा के दौरान हुई बैठकों में एमएलए, एमएलसी ने अपनी बातें रखी थी। मीटिंग में एक-एक चीज पर चर्चा की गई थी। हमने निर्देश दिया है कि जितनी बात समाधान यात्रा के दौरान सामने आई उन सभी को अंतिम रुप दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

2 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

7 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

8 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

9 घंटे ago