Samastipur

शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलशयात्रा, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा इलाका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड अंतर्गत शेरपुर गांव स्थित गराय टोला में नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान भोलेशंकर की शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित चार दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत गंगा की सहायक वाया नदी के शेरपुर घाट से हुई।

जहां से 108 कन्याओं ने कलश में जल भर कर मऊ बाजार, लगड़ा ढाला, चांदनी चौक, भंडारी बाबा मंदिर व शेरपुर के अन्य मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में लाल – पीले वस्त्रों में सुसज्जित कन्याओं, श्रद्धालुओं व आचार्य गाजे- बाजे, रथ , घोड़े के साथ पैदल चल रहे लोगों द्वारा जय बाबा भंडारी एवं भगवान शिव के जयकारे लगाए जा रहे थे। इस दरम्यान पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य यजमान नितेश कुमार, मनीष कुमार, विकास कुमार, अभिनन्दन कुमार और श्रवण कुमार ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ के पहले दिन गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात् पूजन वंदन के बाद स्थानीय लोक गायक अर्जुन झा के द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया गया तथा रात्रि में जागरण का आयोजन आयोजित किया गया।

17 फरवरी को शम्भु शरण झा और पुष्पा राज के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अष्ट्याम की शुरुआत होगी तथा आलोक भारती के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

वहीं यज्ञ के अंतिम दिन रविवार को यज्ञ का विधिवत समापन हवन पूजन व ब्राह्मण भोजन तथा भंडारण के साथ होगा। सम्पूर्ण यज्ञ एवं पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित वागेश्वर झा, काशी से आए हुए आचार्य पप्पू, आचार्य बलराम झा और पंडित शक्तिनाथ शास्त्री द्वारा विधि विधान पूर्वक कराए जा रहे हैं। उधर शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्ति भावना में लीन हो गया है। चारों और शिव के जयकारे गूंजायमान हो रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

18 घंटे ago