Samastipur

मुखिया ने अपने निजी कोष से चौक चौराहे व सार्वजनिक जगहों पर करायी अलाव की व्यवस्था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- लगातार जारी हाड़ कंपाने वाली ठंड व पछिया हवा से शुरू हुई जानलेवा कनकनी के मद्देनजर प्रखंड के भुसवर पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार महतो ने पंचायत के विभिन्न चौक-चौराहों व महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मुखिया द्वारा भुसवर पंचायत स्थित शाहपुर चौक के निकट अपने निजी कोष से लकड़ी का इंतजाम कर अलाव की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि लगातार जारी ठंड के कारण अचानक तापमान में आई गिरावट के कारण जानलेवा बन गई है। इस कारण गरीब व कमजोर तबके के लोगों की परेशानियां बढ़ गई थी, वहीं अलाव की व्यवस्था होने से लोगों को काफी राहत मिली है। मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों के अंदर बढ़ती ठंड को लेकर एक ट्रेलर सुखी लकड़ी पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर गिरवाया गया है।

उन्होंने बताया की बढ़ते ठंड को देखते हुए निजी कोष से यह अलाव की व्यवस्था की जा रही है। मुखिया ने बताया कि पंचायत वासियों के लिए हमेशा 24 घंटे हर सुख, दुख दर्द में शामिल होने का प्रयास करता रहता हूं। उन्होंने बताया कि पंचायत में अलाव की व्यवस्था होने से आम जनों को अब ठंड से राहत मिलेगी। अलाव की व्यवस्था होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। ग्रामीण टीपुल ईश्वर, विजय साह, सज्जन साह, दिनकर महतो, लक्ष्मी राम, विलट सहनी, कन्हैया सहनी आदि ने इस कार्य के लिए मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया। मुखिया ने कहा कि वे पंचायत वासियों के लिए हर समय उपलब्ध हैं। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago