Samastipur

समस्तीपुर: जमीनी विवाद में महिला शिक्षिका के साथ जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी हाथापाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया घाट गांव में नहाने के दौरान पानी बहने पर पाटीदारों ने एक निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी निजी शिक्षिका आयशा मेहता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर शिक्षिका के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग शिक्षिका का बाल पकड़कर पीटते हुए दिख रहे हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि आयशा मेहता को अपने पाटीदार उपेंद्र मेहता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को शिक्षिका के पिता नहा रहे थे। इस दौरान उपेंद्र महतो के जमीन पर पानी चला गया। इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान जब शिक्षिका घर से बाहर निकली तो लोगों ने उसका बाल पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इसी दौरान किसी युवक द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया जो वायरल हो रहा है।

जख्मी शिक्षिका का बयान सदर अस्पताल में पदस्थापित नगर थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। जिसे प्राथमिकी के लिए विभूतिपुर थाना भेजा गया है। ‌इस बाबत पूछे जाने पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि दोनों आपस में पाटीदार हैं और लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। घटना के पीछे जमीनी विवाद कारण है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago