समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को कुत्ते काट कर जख्मी कर दे रहे हैं। इससे सदर अस्पताल में एंटी रैबिज वैक्सीन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में शहर व आसपास के क्षेत्रों में दो सौ से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है। सदर अस्पताल में रविवार को छोड़ सभी दिन ओपीडी में एंटी रैबिज वैक्सीन लगायी जाती है। जहां प्रत्येक दिन औसतन 20 से 25 नए मरीज सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जबकि प्रत्येक दिन औसतन 80 से सौ लोगों को एआरवी का टीका दिया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ता काटने के बाद जख्म के आधार पर मरीजों को कम से कम तीन और अधिकतम पांच डोज दिया जाता है।
तिथि / कुल टीका / नए मरीज
27 दिसंबर 75 26
26 दिसंबर 128 45
24 दिसंबर 88 25
23 दिसंबर 95 21
22 दिसंबर 62 20
21 दिसंबर 65 28
20 दिसंबर 69 18
19 दिसंबर 122 27
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…