समस्तीपुर : भारत जोड़ो यात्रा का काफिला देर शाम समस्तीपुर में प्रवेश किया। भारत जोड़ो यात्रा का दल थथिया, दामोदरपुर, रोसड़ा डाक बंगला, मुरादपुर से होकर एरौत पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह उच्च विद्यालय एरौत से कारंवा दरभंगा के लिए रवाना हुआ। समस्तीपुर से इस यात्रा में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमिम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारत जोड़ो यात्रा का यह कारंवा एरौत से चलकर बघोपुर बाजार होते हुए बंधार, बल्लीपुर, श्रीपुर गाहर, रहटोली, हथौड़ी कोठी से 25 किलोमोटर की यात्रा कर दरभंगा जिले में प्रवेश करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा करोड़ों लोगों के दिलों को जोड़ने का काम कर रही हैं। इससे पूरा देश प्रभावित है।
वहीं शिक्षा मंत्री के रामचरित्रमानस को लेकर दिए गए बयान पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि हर जाति हर वर्ग के दिलों में बसे हैं राम। राम और रहीम में कोई फर्क नहीं है। राम राम है इस पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं होना चाहिए। राम चरित्र मानस में कुछ पहलू है उस पर विवाद ला सकते हैं।
वहीं जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के विवादित बयान पर कहा कि सभी धर्मों का सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए। धर्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जो तनाव पैदा किए हैं उससे देश अशांत है। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपतिनाथ पारस के बिहार सरकार के 2 से 3 महीने में गिरने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार सरकार मजबूत है, गठबंधन मजबूत है, आगे बढ़ रहा हैै। गिरने का सवाल ही नहीं उठता। भारत जोड़ो यात्रा से विपक्ष परेशान हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे पूर्व मंत्री मदनमोहन झा ने कहा की यह ग्यारवां दिन है इस यात्रा का। लगभग पौने तीन सौ किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके है। कुल 12 सौ किलोमीटर की यात्रा करनी है। हम सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं। जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के बयान पर कहा कि हमने नहीं सुना कि उन्होंने क्या कहा है। हम इस ठंड में भी भारत को जोड़ने के लिए निकले हैं। जिस तरह महात्मा गांधी के नेतृत्व में हम लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उसी तरह फिर देश गुलामी के दायरे में फंसता जा रहा है। उसी को लेकर हम भारत यात्रा पर निकले हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…