Samastipur

सरायरंजन बाजार फायरिंग मामले के आरोपी मंजय राय की पत्नी रूबी कुमारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन बाजार में बीते 2 दिन पूर्व हुए अंधाधुंध फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी मंजय राय की पत्नी रूबी कुमारी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि मंजय की फरारी की स्थिति में उसकी पत्नी को उठाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि रूबी की गिरफ्तारी पुराने शराब के एक मामले में की गई है।

बताया गया है कि गत महीना सरायरंजन थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में उत्पाद विभाग पटना की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई।‌ इस फायरिंग में शराब कारोबारी तो वहां से फरार हो गए थे। लेकिन मौके से पुलिस ने शराब बरामद की थी। शराब जिस जमीन से बरामद हुई थी वह जमीन मंजय राय की पत्नी रूबी देवी के नाम पर है। इस मामले में रूबी देवी को भी आरोपित किया गया था। उक्त फायरिंग मामले में ही रूबी की गिरफ्तारी हुई है। ‌

उधर बताया गया है कि सरायरंजन बाजार में 2 दिन पूर्व हुए अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस ने दबाव की राजनीति के तहत यह कार्रवाई की है। मंजय इस इलाके में बड़ा शराब कारोबारी के रूप में जाना जाता है। उसका सिंडिकेट दूसरे जिले तक कार्य करता है।

यहां बता दें कि 2 दिन पूर्व मंजय के पुत्र की लोगों द्वारा पिटाई किए जाने के विरोध में आक्रोशित हुए मंजय ने सरायरंजन बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिससे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। आक्रोशित लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर ली थी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें सरायरंजन के शीतल पट्टी गांव निवासी मंजय राय को भी आरोपित किया गया है। मंजय का नाम इससे पूर्व भी शराब कांड में आ चुका है।

एसपी का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

34 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

7 घंटे ago