Bihar

बिहार में आज से जियो ट्रू 5जी भी लॉन्च, जानिए सबसे पहले किन्हें मिलेगी यह सर्विस

बिहार की राजधानी पटना और उत्तर-बिहार के गौरव मुजफ्फरपुर शहर में रिलायंस जियो ने अपनी ट्रू 5जी सेवाएं लॉन्च कर दी है. पटना के शहरी क्षेत्रों पटना साहिब से लेकर दानापुर तक और मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में अब जियो ट्रू 5जी का कवरेज मिलेगा.

मकर संक्रांति के पवित्र दिन, 14 जनवरी को देश भर के 16 शहर जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए. पटना, मुजफ्फरपुर, रांची और जमशेदपुर के अलावा जियो ट्रू 5जी नेवटर्क से कनेक्ट होने वाले अन्य शहर हैं- छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और भिलाई, ओडिशा के राउरकेला और ब्रह्मपुर, कर्नाटक के बीजापुर, उडीपी, गुलबर्ग और बेल्लारी, महाराष्ट्र का अमरावती, आंध्र प्रदेश का एलुरु और केरल का कोल्लम. कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक बिहार और झारखंड के हर कस्बे और हर गांव में जियो ट्रू 5जी उपलब्ध होगा.

पटना, मुजफ्फरपुर, रांची और जमशेदपुर में 14 जनवरी 2023 से जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

लॉन्चिंग पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि बिहार और झारखंड के 4 महत्वपूर्ण शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू करने पर हमें गर्व है. देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड को हमने और तेज कर दिया है क्योंकि हम चाहते हैं कि साल 2023 में प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता को जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का फायदा मिले.

जिन शहरों में ट्रू 5जी लॉन्च किया गया है, वे हमारे देश के महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल, व्यापारिकऔर औद्योगिक केन्द्रों में शामिल हैं. जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी के क्षेत्रों में भी विकास के अनंत अवसर मिलेंगे. इस क्षेत्र को डिजिटाइज करने की हमारी कोशिशों को लगातार समर्थन के लिए हम बिहार और झारखंड की राज्य सरकारों के आभारी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago