समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन बाजार में बीते 2 दिन पूर्व हुए अंधाधुंध फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी मंजय राय की पत्नी रूबी कुमारी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि मंजय की फरारी की स्थिति में उसकी पत्नी को उठाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि रूबी की गिरफ्तारी पुराने शराब के एक मामले में की गई है।
बताया गया है कि गत महीना सरायरंजन थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में उत्पाद विभाग पटना की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस फायरिंग में शराब कारोबारी तो वहां से फरार हो गए थे। लेकिन मौके से पुलिस ने शराब बरामद की थी। शराब जिस जमीन से बरामद हुई थी वह जमीन मंजय राय की पत्नी रूबी देवी के नाम पर है। इस मामले में रूबी देवी को भी आरोपित किया गया था। उक्त फायरिंग मामले में ही रूबी की गिरफ्तारी हुई है।
उधर बताया गया है कि सरायरंजन बाजार में 2 दिन पूर्व हुए अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस ने दबाव की राजनीति के तहत यह कार्रवाई की है। मंजय इस इलाके में बड़ा शराब कारोबारी के रूप में जाना जाता है। उसका सिंडिकेट दूसरे जिले तक कार्य करता है।
यहां बता दें कि 2 दिन पूर्व मंजय के पुत्र की लोगों द्वारा पिटाई किए जाने के विरोध में आक्रोशित हुए मंजय ने सरायरंजन बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिससे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। आक्रोशित लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर ली थी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें सरायरंजन के शीतल पट्टी गांव निवासी मंजय राय को भी आरोपित किया गया है। मंजय का नाम इससे पूर्व भी शराब कांड में आ चुका है।
एसपी का बयान :
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…