Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल की चरमराती स्थिति को देखिए; यहां परिजन पकड़ते हैं पाइप तब होता है मरीज का नेमुलाइज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति दिनों-दिन चरमराती जा रही है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे इमरजेंसी वार्ड का संचालन किया जा रहा है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खराब होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।

उजियारपुर ब्लॉक के लखुआ पतैली निवासी 60 वर्षीय नाथो चौरसिया को सांस लेने में कठिनाई होने व दम फूलने की शिकायत पर इमरजेंसी वार्ड में पिछले दो दिनों से भर्ती रखा गया है। शुक्रवार को नेमुलाइज के लिए उसे मशीन लगाया गया। लेकिन उसका पाइप काम नहीं कर रहा था। कुछ ही देर में पाइप मशीन से निकल जाता था जिससे मरीज को वाष्प देने में परेशानी हो रही थी।

इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी ने परिजन को मशीन का पाइप पकड़कर रखने का निर्देश दिया। जिसके बाद मरीज के परिजन बारी-बारी से पाइप पकड़ रहे थे, जिससे मरीज को वाष्प एवं ऑक्सीजन मिल रहा था। मरीज के परिजन शांति देवी व मंजू देवी ने कहा कि मशीन खराब है। लोड नहीं ले रहा है। जिसके कारण पकड़ने को कहा गया है। पाइप पकड़े-पकड़े जब एक व्यक्ति का हाथ गर्म हो जाता है तो दूसरा व्यक्ति पाइप पकड़ता है। परिजनों ने बताया कि बार-बार मशीन बदली गयी। लेकिन सभी मशीन की यही स्थिति थी।

आपको बता दें कि समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के ऑक्सीजन के लिए कहने को तो पाइप लाइन की व्यवस्था है। लेकिन यहां आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। लेकिन मशीन की स्थिति काफी दयनीय है। जिसके कारण कुछ ही देर में मशीन बंद हो जाती है, जिससे मरीज की परेशानी बढ़ने लगती है। परिजन के कहने पर फिर से मशीन को स्टार्ट कर ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरु की जाती है। यह सिलसिला लगातार जारी रहता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

16 घंटे ago