समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पश्चिम गांव में रविवार की शाम एक सूचना पर रोसड़ा पुलिस एक युवती शव ढूंढने में लगी रही लेकिन शव का कोई अता पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह भी शव को तलाशा जा रहा है। वहीं बूढ़ी गंडक में भी शव को फेंकने की आशंका पर शव को खोजा जा रहा है। वहीं इन सभी घटनाक्रम पर युवती के परिजन भी पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के थतिया गांव में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को अन्यत्र फेंक दिए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद रोसड़ा पुलिस नदी किनारे झाड़ियों में रविवार को शव को ढूंढ़ते रहे। अंधेरा हो जाने के बाद पुलिस लौट गयी। इसके बाद रविवार को गोताखोरों की मदद से नदी में भी शव को खोजा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका था।
इधर , उक्त युवती के घर महिलाओं को छोड़ कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है। घर पर मौजूद माहिलाएं भी पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रही है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। दबी जुबान में कोई इसे आत्महत्या तो कोई हत्या कर शव को छुपा दिए जाने की बात कर रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस तहकीकात के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…